Skip to main content

Knowledge.क्या सच में आ गई है कोरोना वायरस की दवा?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस दुनिया के 186 देशों में पहुंच चुका है. इस वायरस से दुनिया भर में चार लाख बीस हजार से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, पूरी दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 20,000 के पार पहुंच चुकी है. हालांकि, एक लाख से अधिक लोग इस बीमारी से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं. अगर हम देखें तोभारत में 500 से ज्यादा लोग संक्रमित

भारत में कोविड-19 के 500 से ज्यादा मामले पाये गए हैं, जिनमें से 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा की है.

दवा ईजाद होने का दावा कितना सच?
इस महामारी के फैलने का सबसे बड़ा कारण यह है कि अब तक इसकी दवा इजाद नहीं हो सकी है. दुनिया भर में मेडिसिन क्षेत्र के वैज्ञानिक इसकी कारगर दवाई बनाने में जुटे हुए हैं. लेकिन सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों में ऐसी खबरें चल रही हैं कि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने इस वायरस की दवा बनाए जाने का दावा किया है. 21 मार्च को डोनॉल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया-''हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन और एजिथ्रोमाइसिन का कॉम्बिनेशन मेडिसिन की दुनिया में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है. एफडीए ने ये बड़ा काम कर दिखाया है- थैंक्यू. इन दोनों एजेंट को तत्काल प्रभाव से इस्तेमाल में लाना चाहिए, लोगों की जान जा रही है.''

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफडीए ने कोरोना वायरस की दवा खोज ली है. ट्रंप ने इसे लेकर व्हाइट हाउस की मीडिया ब्रीफिंग में भी बयान दिया. उन्होंने कहा- ''हम इस दवा को तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने जा रहे हैं. एफडीए ने काफी काबिलेतारीफ काम किया. ये दवा स्वीकृत हो चुकी है.''एक अध्ययन के मुताबिक हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के साथ एजिथ्रोमाइसिन का कॉम्बिनेशन कोरोना के असर को कम कर सकता है. इस रिपोर्ट में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के साथ एजिथ्रोमाइसिन के इस्तेमाल को 'अनकंट्रोल बेसिस' बताया गया है. इससे साफ है कि इस कॉम्बिनेशन को औपचारिक इलाज ना माना जाए.इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने 23 मार्च को संवादाता सम्मेलन में बताया, ''हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल सिर्फ हास्पिटल वर्कर करेंगे जो कोविड-19 के मरीजों की देखभाल कर रहे हैं. या फिर अगर किसी को घर में कोई संक्रमित है तो उसकी देखभाल करने वाला ही इस दवा का सेवन करे.''

इसके अलावा ICMR ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि 'नेशनल टास्क फोर्स कोविड-19 का गठन किया गया है. हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा वहीं ले सकते हैं जो कोविड-19 के ज्यादा जोखिम में हों.' अस्पताल में काम करने वाले वो कर्मी जो कोरोना वारयस से संक्रमित मरीज का इलाज कर रहे हों या जिनके घर कोई किसी शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया हो तो उससे संपर्क में रहने वाले भी इस दवा का सेवन कर सकता है.

ये दवा मान्यता प्राप्त डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी, लेकिन अगर इस दवा को लेने वाले व्यक्ति को कोरोना के लक्षणों के लक्षणों के अलावा कोई और परेशानी होती है तो उसे तुरंत अपने डॉक्टर को संपर्क करना होगा. 

Comments

Popular posts from this blog

Spain passes 10,000 deaths after its highest single-day rise yet -- but the curve is stabilizing

CoroNa Virus live UpdatesCases Top (.941.)000 globally..http://knowledgebymayank2020.blogspot.com/ Come and join this great platform for independent business owners and network marketers https://www.mlmgateway.com/?refcode=77587106   (CNN)_ Spain passed another grim milestone as it grappled to contain its   coronavirus outbreak   on Thursday, reporting that more than 10,000 have now died in the country as a result of the virus. The Health Ministry said it recorded 950 new deaths in the past 24 hours, the highest single-day increase the country has seen so far. Its total death tally is now 10,003, meaning it  joins Italy as the only countries  to report a five-figure death toll. But there was cause for muted optimism in the country, whose devastating outbreak is showing As death figures rise, the rate of new infections in Spain has fallen to its lowest rate since the start of the crisis. An increase of 3,056 cases was reported in the past day, just a 4.3% ju...

क्या आज भी हमारी संगीत गायको की परंपरा जीवित है क्या आपने कभी सोचा है शास्त्री संगीत व चित्रपट संगीत मैं अंतर क्यों माना जाता है तो आइए देखते हैं

👉https://youtu.be/Beh1hgQ7kLY आज़ादी के 72 साल:  जब सत्ता यह तय करती है कि जनता क्या सुन सकती है, क्या गा सकती है, तब संगीत और संगीतकारों को अपना रास्ता बदलना पड़ता है या ख़त्म हो जाना पड़ता है. .1_ शास्त्रीय संगीत की  ख़्याल गायकी  के शाम चौरासी घराने के नाम के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. पिछली सदी के शुरुआती वर्षों में अविभाजित पंजाब के एक गायक को उसके आश्रयदाता राजा ने इनाम के तौर पर चौरासी गांवों के महसूल (राजस्व) से नवाज़ा था. .2_ इस वाकये के बाद शाम नाम का वह गायक- ‘शाम चौरासी’ नाम से पुकारा जाने लगा और उसकी शैली में गाने वाले, जिसमें उसके परिवार वाले और शागिर्द भी थे (जिनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों थे) शाम चौरासी घराने के सदस्य कहलाने लगे .3_ ये 84 गांव जिस इलाके में हैं, वह आज भारत में पड़ता है. 1947 में इस संगीत परंपरा के ज़्यादातर अनुयायी नक्शे पर खींची गई लकीर को पार करके उस ज़मीन पर बस गए, जिसे आज पाकिस्तान कहा जाता है. .4_ दिल्ली घराना शैली की नुमाइंदगी करने वालों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. इनमें से कई पाकिस्तान चल गए, तो कुछ ने भारत में ही रहने क...